समाज के हर वर्ग को मिल रहा है योजनाओं का लाभ : श्रद्धानंद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Apr 2026 10:39 PM
गांव चलो अभियान में ग्रामीणों को दी गयी योजनाओं की जानकारी
सिमडेगा. भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे गांव चलो अभियान के तहत पाकरड़ांड़ मंडल में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान सिमडेगा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा ने मंडल के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया. उन्होंने कोबांग खास, बेड़ाटोली, गोठाईंटांगर, डांवठाडामैर, पाकरडांड़, सिकरियाडांड़, चैनटोली, नवाटोली, डीपाटोली और बांगडांड़ समेत कई गांवों में पहुंच कर लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी. अभियान में पाकरड़ांड़ मंडल अध्यक्ष सीताराम प्रसाद, विजय सिंह, सागर साहू समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे. श्रद्धानंद बेसरा ने कहा कि केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है. बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं. ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गयी. साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु चलायी जा रही लखपति दीदी योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, नमो ड्रोन दीदी योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में भी जागरूक किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










