बच्चों के नामांकन के बाद ठहराव सुनिश्चित करें : सोनी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Apr 2025 10:19 PM
बच्चों के नामांकन के बाद ठहराव सुनिश्चित करें : सोनी
कुरडेग. प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय रूआर कार्यशाला बीडीओ नैमन कुजूर की अध्यक्षता में हुई. कार्यशाला की शुरुआत मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष सोनी कुमारी पैंकरा, उपप्रमुख अजय जयसवाल, विधायक प्रतिनिधि दीपक जयसवाल, बीडीओ ने की. बीइइओ अरुण कुमार पांडेय ने रूआर 2025 कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी. बीडीओ ने कहा कि रूआर कार्यक्रम का आयोजन 25 अप्रैल से 10 मई तक आयोजित है. छह से 18 वर्ष के आयु वर्ग के अनामांकित बच्चो को स्कूल में वापस नामांकन कराना है. बच्चों का ठहराव सुनिश्चित करना है. इसके लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है. उन्होंने जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों से सहयोग की अपील की. मुख्य अतिथि सोनी पैंकरा ने कहा कि विद्यालय में बच्चों का नामांकन शत-प्रतिशत हो जाता है, पर ठहराव नहीं हो पाता. ठहराव शत-प्रतिशत हो इस पर हम सभी को प्रयास करने की जरूरत है. स्कूलों में शिक्षकों को एक अच्छा शैक्षणिक माहौल बनाते हुए मैत्रीपूर्ण व्यवहार बच्चों व अभिभावकों के प्रति बनाने का प्रयास होना चाहिए. मौके पर सांसद प्रतिनिधि देवनीश खलखो, मुखिया उर्मिला कुजूर, जगेश्वर प्रधान, प्रतिभा कुजूर, रजनी कुजूर, अनास्तसिया खलखो, बीपीओ जया रश्मि, नीतू सिंह, सीआरपी, बीआरपी, शिक्षक उपस्थित थे.
रूआर कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग जरूरी
ठेठईटांगर. ठेठईटांगर प्रखंड कार्यालय के सभागार में स्कूल रूआर कार्यक्रम पर कार्यशाला हुई. उद्घाटन प्रमुख विपिन पंकज मिंज, बीडीओ नूतन मिंज, सांसद प्रतिनिधि, मुखिया सुशीला लकड़ा ने किया. मौके पर प्रमुख ने कहा कि स्कूल रूआर कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग जरूरी है, तभी हम विद्यालय में बच्चों का नामांकन व ठहराव करा सकते हैं. मनुष्य के जीवन में शिक्षा बहुत जरूरी है, शिक्षा से ही परिवार, समाज, राज्य व देश का विकास होता है. प्रमुख ने कहा कि स्कूल रूआर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड से लेकर पंचायत, वार्ड तक के जनप्रतिनिधियों को सहयोग करना चाहिए. बीडीओ नूतन मिंज ने कहा कि पांच वर्ष से 18 आयु वर्ग के सभी बच्चों को शिक्षा देना सरकार की प्राथमिकता है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति में विद्यालय में बच्चों के नामांकन व ठहराव पर विशेष ध्यान दिया गया है. सांसद प्रतिनिधि फ्रांसिस बिलुंग ने कहा कि स्कूल रूआर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोगात्मक रवैया होनी चाहिए. मौके पर मुखिया सुशीला लकड़ा, जेलासियुस आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये. पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर अमित कुमार मिश्रा ने स्कूल रूआर कार्यक्रम से संबंधित जानकारी दी. संचालन बीपीओ प्रमिला बड़ाइक व शिक्षक राजेश कुजूर ने किया. धन्यवाद ज्ञापन अभिनंदन प्रसाद ने किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










