विद्युत कर्मियों को किया गया सम्मानित

Published at :21 Apr 2026 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
विद्युत कर्मियों को किया गया सम्मानित

विद्युत कर्मियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन

बानो. एलिस शैक्षणिक संस्थान ने विद्युत कर्मियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. निदेशक विमल कुमार ने उन्हें सम्मानित किया. सम्मानित होने वालों में विद्युतकर्मी अकरम हुसैन, हीरालाल साहू, एरिक केरकेट्टा, कुंअर टोपनो, जसवंत टोपनो आदि उपस्थित थे. संस्थान के निदेशक विमल कुमार ने कहा कि किसी भी मौसम में विद्युत कर्मी दिन रात सेवा देकर बिजली की मरम्मत कार्य में लगे रहते हैं, जिससे आम जनता को लाभ मिलता है. संस्थान द्वारा विद्युत कर्मियों के बीच लू से बचने के लिए ग्लूकोन डी, टोपी , गमछा आदि का भी वितरण किया. मौके पर संस्थान के काउंसलर सुष्मिता सिंह, सुजाता कुमारी आदि उपस्थित थे.

विधायक व जिप सदस्य ने जताया शोक

सिमडेगा. बांसजोर प्रखंड के बरडेगा निवासी कांग्रेस नेता सह 20 सूत्री सदस्य अशोक तिर्की की माताजी के निधन पर सिमडेगा विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने शोक जताया है. उन्होंने कहा कि यह समाचार अत्यंत दुखद है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की.

अल्पसंख्यक प्रावि शिक्षक संघ की बैठक

सिमडेगा. छोटानागपुर अल्पसंख्यक प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ की बैठक हुई. बैठक में संघ के सचिव असीम उज्ज्वल भेंगरा के बैठक में बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर उप सचिव लेतारे लुगून को सर्वसम्मति से जिला सचिव बनाया गया. बैठक में अध्यक्ष सुरसेन दीपक बाड़ा, प्रोमिला डांग, सुनीता कुमारी, मार्सेल जोजो, सुषमा समद, महिमा बा,सरिता सुरीन, जयमसीह समद, ओमलेन टोपनो, जोन लुगून, बसंती किंडो, मिलका रैनार केरकेट्टा, असीम कुजूर आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola