सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में चुनावी प्रक्रिया शुरू
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Apr 2026 10:44 PM
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में चुनावी प्रक्रिया शुरू
सिमडेगा. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में किशोर भारती, कन्या भारती, बाल भारती व बाल कन्या भारती के गठन के लिए चुनावी प्रक्रिया आज से शुरू की गयी. विद्यालय में विद्यार्थियों को चार दलों में विभाजित किया गया है, जिसमें छत्रपति शिवाजी दल, एकलव्य दल, आरुणि दल, भरत दल शामिल हैं. चारों दल अपने-अपने दल की ओर से सभी पदों के लिए प्रत्याशी खड़ा करेंगे. विद्यालय प्रशासन द्वारा संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को पूर्णतः नियमबद्ध, पारदर्शी व निष्पक्ष बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है. नामांकन व नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशी अपने विचारों व योजनाओं के साथ प्रचार-प्रसार में जुटेंगे. प्रत्येक प्रत्याशी को प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक द्वारा आधिकारिक रूप से चुनाव चिह्न प्रदान किया जायेगा, जिससे चुनाव प्रक्रिया और भी सुव्यवस्थित व आकर्षक बन सके. विद्यालय में 13 अप्रैल को पूर्णतः वैधानिक तरीके से बैलेट पेपर द्वारा मतदान कराया जायेगा, ताकि विद्यार्थियों को पारंपरिक मतदान प्रणाली का भी अनुभव प्राप्त हो सके. इसके बाद 14 अप्रैल को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किये जायेंगे. चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, सेनापति व सह सेनापति पदों के लिए चुनाव होगा.
वार्ड पार्षद के सम्मान में धन्यवादी मिस्सा अनुष्ठान आयोजित
सिमडेगा. वार्ड पार्षद के रूप में जीत हासिल करने के बाद अगुस्ता कुल्लू के सम्मान में खिजरी में धन्यवादी मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. मिस्सा अनुष्ठान फादर एडमोन बाड़ा की अगुवाई में संपन्न कराया गया. मिस्सा के बाद सामूहिक प्रीति भोज का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिप सदस्य सह कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा उपस्थित थीं. उन्होंने अगुस्ता कुल्लू को जीत की बधाई देते हुए कहा कि जनता का विश्वास सबसे बड़ी ताकत होती है और इसे बनाये रखना जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. मौके पर वार्ड पार्षद रोसा केरकेट्टा, फ्रांसिस जेवियर खलखो, जोसेफा लकड़ा, उर्मिला केरकेट्टा, प्रतिमा कुजूर आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










