नशा व बाल विवाह के दुष्परिणामों से कराया गया अवगत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जागरूकता अभियान चलाया गया.
विज्ञापन
सिमडेगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों व सार्वजनिक स्थलों पर नशामुक्ति एवं बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान नगर भवन, पर्यटन स्थल, ग्रामीण टोले और आदिवासी बस्तियों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशा और बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ शपथ दिलायी गयी. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार नगर भवन में बाल विवाह मुक्त झारखंड विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पारा लीगल वोलेंटियर रेशमा कुमारी, सोनिया टोप्पो, सुरजीत प्रसाद, दीपक कुमार व विकास कुमार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहियाओं को नशा मुक्ति और बाल विवाह उन्मूलन अभियान की शपथ दिलायी. इस क्रम को कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत पर्यटन स्थल श्री महादेव सारना मंदिर, बूढ़ा बांध में भी नशा मुक्ति व बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों व मंदिर के पुजारी को बाल विवाह और नशा उन्मूलन की शपथ दिलायी गयी. संचालन पीएलवी मदन दास कोलेबिरा द्वारा किया गया. केरसई प्रखंड के करमटोली राजस्व ग्राम के तुरी टोली व बिरहोर बस्ती में भी नशामुक्ति एवं बाल विवाह के विरुद्ध विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम पीएलवी विष्णु प्रसाद, उपेंद्र कुमार व महिमा बेक द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया गया. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान की जानकारी दी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










