छोटका टोली में पेयजल संकट, पांच जलमीनारें खराब

Updated:
विज्ञापन
छोटका टोली में पेयजल संकट, पांच जलमीनारें खराब

दो साल से बंद पड़ी हैं तीन जलमीनारें

विज्ञापन

दो साल से बंद पड़ी हैं तीन जलमीनारें

धर्मवीर सिंह, बानो

कोलेबिरा प्रखंड की बरसलोया पंचायत स्थित छोटका टोली गांव में पेयजल संकट गहरा गया है. गांव की पांचों सोलर जलमीनारें खराब होने से 80 परिवारों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गयी है. भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से ग्रामीणों का रोजमर्रा का जीवन बुरी तरह प्रभावित है. ग्रामीण गजेंद्र सिंह ने बताया कि पांच में से तीन जलमीनारें पिछले दो वर्षों से बंद हैं. एक जलमीनार की टंकी फट गयी है, जबकि एक का मोटर महीने भर से खराब पड़ा है. इसके कारण पूरे गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा है. बुजुर्गों और महिलाओं को लंबी दूरी तय कर पानी लाना पड़ रहा है.

प्रशासन से मरम्मत की गुहार

ग्रामीण गीता देवी, निरमति देवी और राजेश सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी और मॉर्निंग स्कूल के कारण बच्चों के लिए समय पर भोजन बनाना कठिन हो गया है. ग्रामीणों ने पेयजल विभाग और प्रखंड प्रशासन से मांग की है कि सभी खराब जलमीनारों की जल्द मरम्मत करायी जाये, ताकि गांव में जलापूर्ति सुचारू हो सके.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola