बैगलेस डे पर डूडलिंग आर्ट ने निखारी बच्चों की रचनात्मकता
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बैगलेस डे पर डूडलिंग आर्ट ने निखारी बच्चों की रचनात्मकता
विज्ञापन
कोलेबिरा. पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बैगलेस डे कार्यक्रम के अवसर पर कक्षा सातवीं के छात्र-छात्राओं ने डूडलिंग आर्ट गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकों के बोझ से मुक्त कर उनकी रचनात्मक क्षमता, कल्पनाशीलता और अभिव्यक्ति कौशल का विकास करना था. इस दौरान बच्चों ने अपने मुक्त विचारों, भावनाओं और कल्पनाओं को रंगों व रेखाओं के माध्यम से कागज पर उकेरा. विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गयी कलाकृतियों में उनके सोच, सृजनात्मकता और नवाचार स्पष्ट रूप से दिखायी दिये. डूडलिंग आर्ट के माध्यम से बच्चों ने यह अनुभव किया कि कला केवल चित्र बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मन की भावनाओं को स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है. कार्यक्रम में बच्चों को डूडलिंग आर्ट की विभिन्न तकनीकों जैसे रेखाओं का संतुलन, रंगों का समुचित संयोजन, आकृतियों की संरचना और कल्पनाशील प्रस्तुति की जानकारी दी गयी. बैगलेस डे के प्रभारी विजय कुमार भुइयां ने बताया कि डूडलिंग आर्ट मानसिक तनाव को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और आत्म-अभिव्यक्ति को सशक्त बनाने में सहायक है. विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार सिन्हा ने भी विद्यार्थियों को इस प्रकार की कलात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया और कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के आत्मविश्वास और सृजनशीलता को मजबूत बनाती हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










