जिला स्तरीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 30 से
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Apr 2026 9:59 PM
जिला स्तरीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 30 से
सिमडेगा. जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हॉकी सिमडेगा 30 अप्रैल से तीन मई तक सातवीं हॉकी सिमडेगा सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. यह प्रतियोगिता एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, सिमडेगा में आयोजित होगी, जिसमें जिले की प्रतिभाशाली बालिका खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. प्रतियोगिता में सिमडेगा जिले की कई टीमें भाग लेंगी. भागीदारी पूरी तरह निशुल्क रखी गयी है, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभाएं सामने आ सकें. प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग लेने के पात्र होंगे, जो सिमडेगा जिले के निवासी हों और जिन्होंने अब तक हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित किसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किसी राज्य टीम का प्रतिनिधित्व नहीं किया हो. साथ ही खिलाड़ियों की जन्म तिथि एक जनवरी 2011 या उसके बाद की होनी चाहिए. प्रतियोगिता के मैच क्वार्टर फाइनल से पहले लीग आधार पर खेले जायेंगे, जिससे टीमों को अधिक मैच खेलने का अवसर मिलेगा और उनकी क्षमता का बेहतर मूल्यांकन हो सकेगा. प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक टीमें 25 अप्रैल तक हॉकी सिमडेगा के कार्यालय में अपनी टीम की सूची जमा कर सकती हैं. हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से जिले में खेल को बढ़ावा मिलता है और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच मिलता है. उन्होंने अधिक से अधिक टीमों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










