जिला परिषद सदस्य ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

जिला परिषद सदस्य ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी
ठेठईटांगर. जिला परिषद सदस्य अजय एक्का ने ठेठईटांगर प्रखंड के दुमकी पंचायत क्षेत्र दौरा कर ग्रामीणों के विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए. उन्होंने दुमकी पंचायत के बाजार टोली, नागाड़ा टोली, बांध टोली, चडरीतर गांव समेत अन्य गांवों का दौरा कर ग्रामीणों के साथ बैठक भी की. ग्रामीणों खुलकर गांव के विभिन्न समस्याओं को बताया. ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को लेकर कहा कि गर्मी आते ही पेयजल के लिए ग्रामीणों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. चपाकल व जलमिनार खराब पड़े हुए हैं. ग्रामीणों ने बांध टोली, गिरजा टोली होते हुए चडरीतर गांव तक सड़क निर्माण कराने की मांग की. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क जर्जर हालत में होने के कारण आवागमन में काफी दिक्कत होती है. जिला परिषद सदस्य अजय एक्का ने ग्रामीणों को सभी समस्याओं को लेकर आश्वासन दिया कि इसका समाधान किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










