जिला कांग्रेस कमेटी का विस्तार, दो नये जिला महासचिव नियुक्त

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 06 Jun 2026 9:57 PM

विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी का विस्तार, दो नये जिला महासचिव नियुक्त

विज्ञापन

सिमडेगा. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा ने संगठन का विस्तार करते हुए कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ खास निवासी श्याम सुंदर आचार्य एवं इस्लामपुर, सिमडेगा निवासी मो सज्जाद अंसारी को जिला महासचिव पद पर नियुक्त किया है.साथ ही श्याम सुंदर आचार्य को बानो प्रखंड प्रभारी तथा मो सज्जाद अंसारी को जलडेगा प्रखंड प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है. इन दोनों नेताओं के जिला महासचिव पद पर नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा के प्रति आभार जताया तथा नव-नियुक्त महासचिवों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.बधाई देने वालों में कार्यकारी जिला अध्यक्ष संतोष सिंह एवं अख्तर खान, जिला उपाध्यक्ष रणधीर रंजन, सुरेश द्विवेदी, माइकल खड़िया, जॉनसन मिंज, संजय तिर्की, सत्ये रोहिल्ला, कैलाश बामलिया, अंजली रानी एक्का, बर्थलोमी तिर्की आदि शामिल हैं.जिला कांग्रेस कमेटी ने विश्वास व्यक्त किया है कि दोनों नव-नियुक्त महासचिव संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola