पेंशनधारियों के समस्याओं पर हुई चर्चा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Aug 2025 9:41 PM
पेंशनधारियों के समस्याओं पर हुई चर्चा
सिमडेगा. झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला शाखा सिमडेगा की बैठक पेंशनर भवन अध्यक्ष इग्नेश तिर्की के अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिले के पेंशनधारियों के समस्याओं पर चर्चा की गयी. स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन पूर्वाह्न 10 बजे करने का निर्णय लिया गया. साथ ही पेंशनरधारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया गया. बैठक में तीन सितंबर को रांची में आयोजित होने वाली पेंशनर समाज के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए प्रतिनिधिमंडल का चुनाव किया गया. बैठक में इग्नेश तिर्की, ग्लोरिया सोरेंग, सचिव राम कैलाश राम, देवेंद्र प्रसाद तिवारी, सुरेश कुमार चौधरी, राम विलास शर्मा, रामायण पांडेय, सूर्य नारायण प्रसाद आदि ने अपने विचार व्यक्त किये. बैठक में पेंशनर समाज के सदस्य उपस्थित थे.
सोलर पैनल खराब होने से हो रही परेशानी
कुरडेग. कुरडेग प्रखंड कार्यालय में लगा सोलर पैनल पिछले तीन महीनों से खराब है. सोलर पैनल खराब होने से अंचल कर्मियों को परेशानी हो रही है. समय से बच्चों को ऑनलाइन सर्टिफिकेट निर्गत करने में देरी हो रही है. साथ ही अंचल कार्यालय में इनवर्टर बैटरी की सुविधा नही होने से सिर्फ बिजली आने पर ही कार्य होता है. अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक संजय कुमार ने बताया कि बिजली के भरोसे सारा कार्य का निष्पादन हो रहा है. बिजली की आंख-मिचौनी से तंग आ गये हैं. समय पर रिपोर्ट भी सबमिट नहीं कर पाते हैं. प्रखंड कार्यालय के प्रधान लिपिक सोनू कुमार ने बताया कि सोलर प्लांट कंपनी के मैनेजर से दूरभाष में बात हुई है. जल्द मरम्मत कराने की बात कही है. सोलर प्लांट के खराब होने से प्रखंड का कई तरह के काम समय पर नहीं हो रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










