भक्तों ने पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-समृद्धि

Updated at : 04 Aug 2025 11:17 PM (IST)
विज्ञापन
भक्तों ने पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-समृद्धि

सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालायों व मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन

सिमडेगा. सावन की अंतिम सोमवारी पर सिमडेगा में हर तरफ श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला. सभी शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी. भक्तों ने शिवनाम का जाप करते हुए शिवालयों में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. शहरी क्षेत्र के सरना मंदिर, केलाघाघ स्थिति शिव मंदिर, महावीर चौक, समटोली स्थित शिव मंदिर, ठाकुरटोली स्थित शिव मंदिर, शिवपुरी मोहल्ला स्थित शिव मंदिर, हनुमान वाटिका स्थित शिव शक्ति मंदिर समेत अन्य शिवालयों में सोमवार को सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा. मौके पर पुरोहितों ने शिवालयों में भगवान भोलेनाथ व शिवलिंग का श्रृंगार किया. भक्तों ने भगवान शिव की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की. इधर, अंतिम सोमवारी के उपलक्ष्य में शिव शक्ति मंदिर परिवार, कांवरिया सेवा संघ, ठाकुरटोली शिव मंदिर समिति के अलावा अन्य श्रद्धालु शंख नदी पहुंचे, जहां सामूहिक रूप से कलश में जल भर कर कांवर यात्रा की शुरुआत की. श्रद्धालु पूरे रास्ते बोलबम के जयकारे लगाते हुए भक्ति गीतों की धुन पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे. कांवर यात्रा में शामिल श्रद्धालु कुरडेग मुख्य पथ गरजा, सामटोली, झूलन सिंह चौक होते केलाघाघ शिव मंदिर, सदर थाना स्थित शिव शक्ति मंदिर, ठाकुरटोली स्थित शिव मंदिर व सरना मंदिर पहुंचे, जहां हर हर महादेव के जयकारे के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola