विकास कार्यों को और तेज किया जायेगा : विधायक

Updated:
विज्ञापन
विकास कार्यों को और तेज किया जायेगा : विधायक

विभिन्न पार्टियों को छोड़ दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

विज्ञापन

सिमडेगा. कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा की कार्यशैली व क्षेत्र में उनके द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न पार्टियों को छोड़ दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. विधायक भूषण बाड़ा ने सभी नये सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, आदिवासी व आम जनता की आवाज बन कर काम करती रही है. कहा कि क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व रोजगार को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है और आने वाले दिनों में विकास कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा. कहा कि जनता का बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है कि लोग विकास और जनसेवा की राजनीति को पसंद कर रहे हैं. सदस्यता ग्रहण कराने में अल्पसंख्यक कुरडेग प्रखंड अध्यक्ष जीशान फिरदौस व मीडिया प्रभारी शमीम अंसारी की सक्रिय भूमिका रही. कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुन्ना प्रसाद गुप्ता, मथुरा दास, बिनोद कुमार दास, भूपाल दास, माघु दास, राजकिशोर गुप्ता, श्यामलाल दास, मनोहर लकड़ा, बाला दास, बक्सन दास, भोला दास, मदन दास सहित अन्य लोग शामिल हैं. कार्यक्रम में कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अख्तर खान, नगर अध्यक्ष अरशद हुसैन, सदर विधायक प्रतिनिधि सलमान खान, विधायक प्रतिनिधि शकील अहमद, जिला सचिव डॉ इम्तियाज हुसैन, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष जीशान फिरदौस, प्रखंड प्रवक्ता शमीम अंसारी, शमी खान, मो अरमान आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola