रामनवमी पर्व मनाने का लिया गया निर्णय

रामनवमी पर्व मनाने का लिया गया निर्णय
कोलेबिरा. प्रखंड के बरसलोया गांव स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में रामनवमी महोत्सव को लेकर बैठक हुई. बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया. बैठक में ग्रामीणों व समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस वर्ष रामनवमी महोत्सव को भव्य, सुव्यवस्थित और अनुशासित तरीके से मनाने का संकल्प लिया. आयोजन को बेहतर बनाने के लिए साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था व जिम्मेदारियों के बंटवारे पर चर्चा की गयी. समिति ने निर्णय लिया कि इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जायेगा, ताकि आयोजन पूर्ण रूप से धार्मिक मर्यादा व श्रद्धा के साथ संपन्न हो सके. बैठक में अध्यक्ष रूपेंद्र साहू, उपाध्यक्ष सुनीत पति, महामंत्री रोहित साहु, संरक्षक ओमप्रकाश साहु, दिलीप पंडा, प्रमोद साहू, महेंद्र साहू, सकिंद्र ओहदार, मोनू साहू, अमित सिंह, सूरज पंडा, आचार्य अयोध्या सोनार उपस्थित थे.
छात्रा का मनाया गया जन्मदिन
जलडेगा. बांसजोर प्रखंड के पीएमश्री राजकीयकृत मवि बांसजोर में प्रार्थना सभा के दौरान कक्षा पांचवीं की छात्रा बबीता केरकेट्टा का जन्मदिन मनाया गया. मौके पर प्रधानाध्यापक सुदर्शन होता, विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं ने बबिता को गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विद्यालय में छात्र-छात्राओं के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने की परंपरा रही है, जिसे नियमित रूप से निभाया जाता है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




