डालसा ने बांटे ओआरएस और शीतल पेयजल

Published at :22 Apr 2026 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
डालसा ने बांटे ओआरएस और शीतल पेयजल

डालसा ने बांटे ओआरएस और शीतल पेयजल

विज्ञापन

सिमडेगा. जिले में लगातार बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने सराहनीय पहल करते हुए शहर के व्यस्ततम महावीर चौक पर ओआरएस व शीतल पेयजल का वितरण किया. इस दौरान राहगीरों, रिक्शा चालकों, वाहन चालकों समेत ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों को गर्मी से बचाव के लिए ओआरएस व ठंडा पानी उपलब्ध कराया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम ने किया. उनके साथ असिस्टेंट एलएडीसीएस सुकोमल समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे. टीम ने चौक पर रुक-रुक कर गुजरने वाले लोगों को रोक कर उन्हें ओआरएस दिया गया और गर्मी से बचाव के उपायों की जानकारी दी. विशेष रूप से ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को भीषण गर्मी में निरंतर सेवा देने के लिए सराहना करते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर राहत सामग्री प्रदान की गयी. सचिव मरियम हेमरोम ने कहा कि वर्तमान में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे लू और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है. ऐसे में लोगों को समय-समय पर पानी और ओआरएस का सेवन करना चाहिए. उन्होंने आमजनों से अपील की कि अधिक धूप में बाहर निकलने से बचें और आवश्यकता होने पर सिर ढक कर बाहर जायें और हल्के, सूती कपड़े पहनें. उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार केवल न्यायिक सहायता तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर भी सक्रिय रूप से कार्य करता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola