बाजार में उमड़ी भीड़, सेवइयों की हुई बिक्री

बाजार में उमड़ी भीड़, सेवइयों की हुई बिक्री
सिमडेगा. रमजान माह के अखिरी दिन शुक्रवार बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी. मुस्लिम धर्मावलंबियों ने सेवइयों की खरीदारी की. शहर में कई स्थानों पर सेवइयों की दुकानें लगी थी. ईद को लेकर अंतिम दिन सेवईयों की बिक्री हुई. बाजार में 100 रुपये से लेकर 400 रुपये प्रति किलो तक की सेवइयां उपलब्ध थीं. सेवइयों के साथ लोगों ने टोपी, इत्र आदि की भी खरीदारी की. खजूर के भी कई किस्में बाजार में उपलब्ध थी, जिसमें अरबियन खजूर की मांग अधिक देखी गयी. नमाज अदा करने के लिए लोगों की टोपी की दुकानों में भीड़ देखी गयी. लोगों ने साधारण टोपी के अलावा अफगानी, मुल्तानी, सूडानी, पाकिस्तानी टोपी की खरीदारी की. बाजार में 50 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की टोपियां उपलब्ध रहीं. इस बार इत्र सनाया लोगों की पहली पसंद रही.
हिंदू नववर्ष पर निकाली गयी शोभायात्रा
बानो. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मरानी में विक्रम संवत 2083 नववर्ष मनाया गया. मुख्य अतिथि के रूप में आनंदपुर पश्चिम के शिव प्रताप सिंह देव व विशिष्ट अतिथि के रूप में उमेश रवानी, प्रबंधन कारिणी समिति के अध्यक्ष रामनरेश साहू, उपाध्यक्ष बुद्धदेव साहू, नंदलाल साहू, प्रधानाचार्य मानुएल मुंडा उपस्थित थे. अतिथियों ने संयुक्त रूप से भारत माता, ओम, सरस्वती माता व राजा विक्रमादित्य की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. मौके पर शिवप्रताप सिंह देव ने कहा कि प्रतिवर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को पूरे भारतवर्ष में हिंदू समाज में नववर्ष मनाया जाना चाहिए. इससे समाज में शिक्षा, संस्कृति व संस्कार जागृत होती है, शोभायात्रा में बच्चों ने भगवान शिव, काली मां, विक्रमादित्य, हनुमान, भारत माता, राम, लक्ष्मण, सीता,लव-कुश, रानी लक्ष्मीबाई समेत अनेकों की झांकी प्रस्तुत की. शोभा यात्रा में शंकर पाईक, संतोष साहू, धुव्र सोनी, उपेंद्र जी, देवनारायण, सुरेंद्र जुगल नाग, उर्मिला सिंह, मनीषा लकड़ा, रूपाली, शारदा, शांति हेना सिंह, देव कुमार नायक, विवेक, बीरेंद्र व सुनीता ने अहम भूमिका निभायी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




