कांग्रेस जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य कर रही है : शिखा अग्रवाल

Published at :29 Apr 2026 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य कर रही है : शिखा अग्रवाल

भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में राहुल गांधी का फूंका गया पुतला

विज्ञापन

सिमडेगा. शहर के महावीर चौक पर बुधवार की शाम भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष शिखा अग्रवाल ने किया. इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, मातृ शक्ति व युवा मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नारी शक्ति, लोकतंत्र एवं जन भावनाओं के अपमान का आरोप लगाया. महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष शिखा अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस लगातार देश की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य कर रही है. भारतीय जनता पार्टी महिला सम्मान, राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रही है. नगर अध्यक्ष चंदन प्रसून ने कहा कि कांग्रेस का दोहरा चरित्र अब जनता के सामने उजागर हो चुका है. देश की जनता अब ऐसे नेताओं को जवाब देने के लिए तैयार है, जो केवल भ्रम फैलाने का कार्य करते हैं. युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं द्वारा लगातार देश की संस्कृति, महिलाओं के सम्मान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर आघात किया जा रहा है, जिसे देश का युवा कभी बर्दाश्त नहीं करेगा. जिलाध्यक्ष दीपक पुरी ने कहा कि कांग्रेस आज मुद्दों से भटक चुकी है और केवल समाज में भ्रम फैलाने का कार्य कर रही है. भारतीय जनता पार्टी जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ जनता के बीच मजबूती से खड़ी है. मौके पर रेणु पुरी, प्रतिमा देवी, पिंकी प्रसाद, कमला कुमारी, शकुंतला देवी, राजकुमारी देवी, हेमंती देवी, अनूप प्रसाद, विनीत मित्तल, मुकेश श्रीवास्तव, विद्या बड़ाईक, कृष्ण ठाकुर, रामविलास बड़ाईक, सुभाष महतो, महावीर बड़ाईक आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola