एसडीओ पद पर प्रोन्नति मिलने पर दी बधाई
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jul 2025 11:17 PM
एसडीओ पद पर प्रोन्नति मिलने पर दी बधाई
कोलेबिरा. कोलेबिरा बीडीओ वीरेंद्र किंडो को अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नति मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी. कोलेबिरा के पूर्व सांसद प्रतिनिधि चिंतामणि कुमार के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बीडीओ से मुलाकात की. मौके पर दिलेश्वर सिंह, कृष्ण दास आदि लोग उपस्थित थे. वीरेंद्र किंडो के अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में प्रोन्नति मिलने सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया कांग्रेस पार्टी के मंडल अध्यक्ष राकेश कोंगाड़ी, झामुमो के केंद्रीय सदस्य फिरोज अली, प्रमुख दुतामी हेमरोम, मुखिया अंजना लकड़ा, उप प्रमुख सुनीता देवी, उपमुखिया संजीत कुमार, उपेंद्र प्रसाद, जितेंद्र तिवारी, प्रदीप डे, शिवलाल प्रसाद ,जगन्नाथ साहू, विनोद कुमार, अनुपम बेक, अभिषेक कुमार, चंदन शाह, समीर अहमद उपस्थित थे.
नीचे बाजार में लगा ट्रांसफाॅर्मर जला, परेशानी
सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के नीचे बाजार शर्मा कांप्लेक्स परिसर के पास स्थित ट्रांसफाॅर्मर जल गया है. शनिवार को दोपहर में ट्रांसफार्मर में आवाज हुई और ट्रांसफाॅर्मर जल गया. विभागीय लोगों ने ट्रांसफार्मर को चेक करने के बाद डेड घोषित कर दिया. इधर, नीचे बाजार के लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द ट्रांसफाॅर्मर को बदल कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है.स्थापना दिवस कार्यक्रम 15 को
सिमडेगा. सदर प्रखंड के फरसाबेरा स्थित संत जोंस इंग्लिश मीडियम स्कूल का 34वां स्थापना दिवस कार्यक्रम 15 जुलाई को मनाया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसइ दीपक राम उपस्थित रहेंगे. इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










