कार्यों को शीघ्र गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करें : डीसी

Updated at : 20 Mar 2026 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यों को शीघ्र गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करें : डीसी

पुराने परिसदन में चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

विज्ञापन

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह ने शुक्रवार पुराने परिसदन में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व संवेदक को कई आवश्यक निर्देश दिये. उपायुक्त ने भवन में लगाये जा रहे ग्रेनाइट, दीवारों के रस्टिक कार्य, पेंटिंग, कमरों की फिनिशिंग, बेड की गुणवत्ता तथा बाथरूम की बनावट का निरीक्षण किया. इसके अलावा सीढ़ी की रेलिंग की फिनिशिंग और डोरमेट्री निर्माण कार्य में भी सुधार के निर्देश दिये. उन्होंने परिसर में वाहनों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए पार्किंग टाइल्स की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा. साथ ही नवनिर्मित परिसदन का भी निरीक्षण कर शेष कार्यों को शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने परिसर के बाहर पौधों की सजावट और सौंदर्यीकरण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता ज्ञानेंद्र, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी, गोपनीय प्रभारी समीर खलखो, विद्युत कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग के अभियंता, संवेदक तथा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद तिर्की उपस्थित थे.

अभिभावक-शिक्षक बैठक 23 से 28 मार्च तक

सिमडेगा. केरसई में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर प्रखंड के सभी विद्यालयों में 23 से 28 मार्च तक अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित की जायेगी. इसका उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई, उपस्थिति और समग्र विकास को लेकर अभिभावकों से संवाद करना है. बैठक में पीरामल फाउंडेशन की प्रतिनिधि इशिका गुप्ता व शिक्षा विभाग के अधिकारी मार्गदर्शन देंगे. बीडीओ ने अभिभावकों से निर्धारित तिथि पर विद्यालय पहुंचने की अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola