समाज को एकजुट करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी

Published by : DEEPAK Updated At : 16 Mar 2025 8:09 PM

विज्ञापन

मडेगी भिखारिएट काथलिक सभा का 28वां वार्षिक अधिवेशन नानेसेरा पल्ली रविवार को किया गया.

विज्ञापन

सिमडेगा. तुमडेगी भिखारिएट काथलिक सभा का 28वां वार्षिक अधिवेशन नानेसेरा पल्ली रविवार को किया गया. विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन फादर पीटर मिंज की अगुवाई में हुआ. कार्यक्रम में विधायक भूषण बाड़ा , जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थे. मौके पर विधायक ने अधिवेशन के लिए अयोजन समिति के प्रति आभार जताया. विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि समाज को एकजुट करने का कार्य किसी एक व्यक्ति या संस्था का नहीं है. इसके लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है. जागरूक समाज के द्वारा ही समाज में होने वाले भेदभाव व बुराईयों का खात्मा संभव है. कहा कि लोगो को जागरूक करने के लिए उनमें प्रेम एवं अपनत्व का भाव जगाने की आवश्यकता है. दूसरे समाज के लोगो में भी आज परस्पर प्रेम एवं सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता है. विधायक ने एकता पर बल दिया गया. सामाजिक कुरीतियों को मिटाने और समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने की बातें कही. लोगों को परस्पर प्रेम एवं सहयोग के प्रति जागरूक करने की जरूरत: डीन पीटर मिंज डीन फादर पीटर मिंज ने कहा कि आज लोगो को परस्पर प्रेम एवं सहयोग के प्रति जागरूक करने की जरूरत है. गरीब लोग अगर शिक्षा के निकट पहुंच न पा रहे हो तो शिक्षा उन तक पहुंचनी चाहिए. दुर्बलो की सेवा ही ईश्वर की सेवा है. समाज के मुट्ठीभर लोग भी यदि ऐसे नेक काम करने में जुट गये तो सारी दुनिया में बदलाव हो सकेगा. मौके पर पल्ली पुरोहित फादर अगुस्टिन तिर्की, फादर फादियुस बाखला, फादर अगुस्टीन लकड़ा, फादर निकोदिमुस सोरेंग, प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा, 20सूत्री अध्यक्ष सिलबेस्टर बघवार, क्लेमेंट लकड़ा, सिकंदर अनिल उरांव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola