नप क्षेत्र में हो रहा सीएनटी एक्ट का उल्लंघन : विमला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Jul 2025 10:42 PM
नप क्षेत्र में हो रहा सीएनटी एक्ट का उल्लंघन : विमला
सिमडेगा. पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने मंगलवार को उपायुक्त कंचन सिंह से मुलाकात की. उन्होंने क्षेत्र की जन समस्याओं की ओर उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उसका समाधान करने की बात कही. पूर्व मंत्री ने कृषि विभाग द्वारा बांटे जा रहे कृषि संयंत्र वास्तविक किसानों तक पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाये. किसानों आदिवासियों के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को सही रूप से धरातल पर उतारने का आग्रह किया. क्षेत्र में नल जल योजना की स्थिति पूरी तरह जिले में फेल है. इस पर ध्यान आकृष्ट कराया गया. केलाघाघ रोड में जल जमाव से राहगीरों को होने वाली परेशानी को जल्द दूर कराने की बात कही. पूर्व मंत्री ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में में सीएनटी एक्ट का उल्लंघन हो रहा है. इस पर प्रशासन पड़ताल करें. अनेक वार्डों में धड़ल्ले से सीएनटी एक्ट का उल्लंघन कर मकान बनाये जा रहे हैं. मौके पर भाजपा के दुर्ग विजय सिंह देव, अनूप प्रसाद भी मौजूद थे.
22,55,82,500 रुपये की राशि का किया गया भुगतान
सिमडेगा. जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जून 2025 में जिले के कुल 90233 लाभुकों को प्रति लाभुक 2500 रुपये की दर से कुल 22 करोड़, 55 लाख, 82 हजार, 500 रुपये की राशि का भुगतान आधार आधारित भुगतान प्रणाली से किया गया. यह जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी सह प्रभारी सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग की आशा मैक्सिमा लकड़ा ने दी. उन्होंने बताया कि यह योजना महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार का सराहनीय प्रयास है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










