केंद्र ने भारत की विकास यात्रा को नयी गति दी : बाउरी

Updated at : 30 Jun 2020 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्र ने भारत की विकास यात्रा को नयी गति दी : बाउरी

केंद्र ने भारत की विकास यात्रा को नयी गति दी

विज्ञापन

सिमडेगा : झारखंड के पूर्व मंत्री सह विधायक अमर कुमार बाउरी ने सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसंवाद की. इस दौरान बाउरी ने कोरोना महामारी के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की. उन्होंने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की चर्चा करते हुए कहा कि देश के इतिहास में मोदी सरकार का कार्यकाल ऐतिहासिक होगा.

केंद्र की मोदी सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भारत की विकास यात्रा को नयी गति दी है एवं नये लक्ष्य दिये हैं. इधर, सिमडेगा विधानसभा वर्चुवल रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फेसबुक, व्हाट्सएप के माध्यम से शामिल होकर रैली को सफल बनाया, जिसमें जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर, पूर्व विधायक विमला प्रधान, निर्मल कुमार बेसरा, श्रद्धानंद बेसरा, सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, ओमप्रकाश साहू, संजय शर्मा, लक्ष्मण बड़ाइक, दीपक पुरी, नवीन सिंह, रोहित सिंह, घनश्याम सिंह, तिलका रमण, कृष्णा ठाकुर आदि शामिल हैं.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola