बछड़ा रैली निकाल पशुपालकों को किया गया जागरूक

बछड़ा रैली निकाल पशुपालकों को किया गया जागरूक
सिमडेगा. कोलेबिरा प्रखंड की लचरागढ़ पंचायत में पशुपालन विभाग के तत्वावधान में बछड़ा रैली निकाली गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमुख दुतामी हेंब्रम व उपप्रमुख सुनीता सिंह उपस्थित थी. मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ किंकर कुमार महतो, डॉ दुलमू बुडियावली, डॉ अर्चना मिंज व डॉ राखी टोप्पो समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे. जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि बछड़ों की उचित देखभाल से पशुधन की गुणवत्ता में सुधार होता है और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नये अवसर सृजित होते हैं. उन्होंने कहा कि यदि बछड़ों को वैज्ञानिक तरीके से पाला जाये, तो पशुपालन लोगों के लिए आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन सकता है. जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ किंकर कुमार महतो ने बछड़ों की प्रारंभिक देखभाल, कोलोस्ट्रम पिलाने, नियमित टीकाकरण, कृमि नाशक दवा, संतुलित चारा व स्वच्छता पर जानकारी दी.
मारवाड़ी युवा मंच की मंडलीय सभा आज
सिमडेगा. झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच, मंडल दो का मंडलीय सभा सह वन भोज का आयोजन 20 जनवरी को केलाघाघ डैम परिसर में दिन के 11 बजे से किया गया है. कार्यक्रम में मंडल दो के सिमडेगा समेत विभिन्न जिलों के कुल 11 शाखाओं के पदाधिकारी व सदस्य भाग लेंगे. साथ ही झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अनेक प्रमुख प्रांतीय पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे. यह कार्यक्रम मारवाड़ी युवा मंच, सिमडेगा ग्रेटर शाखा व उड़ान शाखा के तत्वावधान में होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




