धनतेरस पर 16 करोड़ रुपये का हुआ व्यवसाय
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Oct 2025 9:58 PM
सुबह से ही शहरी क्षेत्र की दुकानों में नजर आने लगे थे खरीदार, दोपहर बाद उमड़ पड़ी भीड़
सिमडेगा. धनतेरस पर जिले में लगभग 16 करोड़ रुपये का व्यवसाय हुआ है. धनतेरस को लेकर शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी उत्साह देखने को मिला. लोग सुबह से ही शहरी क्षेत्र की दुकानों में नजर आने लगे थे. खरीदारों की भीड़ दोपहर बाद उमड़ पड़ी. शहरी क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक दुकानों के अलावा ज्वेलरी दुकान व वाहन शोरूम में भी ग्राहकों की भीड़ देखी गयी. शाम के बाद सबसे अधिक भीड़ ज्वेलरी, बर्तन व इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में देखी गयी. शहरी क्षेत्र में मुख्य रूप से सोनारटोली व महावीर चौक स्थित साउंड एंड विजन में कई तरह के उपहार ग्राहकों को दिये गये. ग्राहकों की हर खरीदारी पर लक्की ड्रा का कूपन दिया गया. उमा स्टोर, माइक्रो कंप्यूटर के अलावा अन्य दुकानों में भी लोगों को खरीदारी पर उपहार दिया गया. इस प्रकार दोपहिया व ट्रैक्टर, ऑटो शोरूम, कंप्यूटर व मोबाइल दुकान में भी खरीदारी पर ग्राहकों को आकर्षक उपहार दिये गये. ज्वेलरी दुकानों में मेकिंग चार्ज पर छूट दी गयी. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल व ई-रिक्शा की भी खरीदारी की गयी. शाम के वक्त बर्तन दुकानों में भीड़ देखी गयी. बर्तन दुकानों में लोग पूजा-पाठ में काम आने वाले बर्तनों के अलावा घरेलू उपयोग के बर्तनों की खरीदारी की. दीपावली के बाद ठीक छठ पर्व को लेकर भी कई लोगों को छठ पर्व में काम आने वाले बर्तनों को खरीदते देखे गये. जिले में दो पहिया वाह लगभग तीन करोड़, इलेक्ट्रॉनिक समान लगभग 2.50 करोड़, चार पहिया वाहन लगभग 3.50 करोड़, ज्वेलरी व बर्तन लगभग 4.50 करोड़, ट्रैक्टर दो करोड़ व अन्य सामान 50 लाख की बिक्री हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










