ePaper

शाखाओं ने कार्य विवरण व आगामी योजनाओं पर की गयी चर्चा

Updated at : 20 Jan 2026 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
शाखाओं ने कार्य विवरण व आगामी योजनाओं पर की गयी चर्चा

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच मंडल दो की सभा सह वन भोज का आयोजन

विज्ञापन

सिमडेगा. अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के 42वें स्थापना दिवस पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच मंडल दो का मंडलीय सभा सह वन भोज समारोह केलाघाघ डैम परिसर में किया गया. कार्यक्रम में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, प्रांतीय महामंत्री दीपक गोयनका, प्रांतीय कोषाध्यक्ष विकास झाझरिया, प्रांतीय सहायक मंत्री नीरज कामदार, प्रांतीय निवर्तमान उपाध्यक्ष विक्रम शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया. साथ ही अतिथियों का स्वागत व सम्मानित किया गया. स्वागत भाषण मारवाड़ी युवा मंच, सिमडेगा ग्रेटर शाखा के अध्यक्ष सौरभ बंसल ने किया. इसके बाद सभी शाखाओं ने कार्य विवरण एवं भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की. अतिथियों ने शाखाओं के द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी को प्रोत्साहित किया. झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों और मंडल दो के सभी शाखाओं को प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया. धन्यवाद ज्ञापन ग्रेटर शाखा के सचिव डॉ रीतेश अग्रवाल व उड़ान शाखा सचिव ज्योति जैन ने संयुक्त रूप से किया. संचालन सौरभ शर्मा ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच सिमडेगा ग्रेटर शाखा के सौरभ बंसल, दीपक मित्तल, डॉ रीतेश अग्रवाल, गुलाब चंद्र जैन, सौरभ शर्मा, अंकित अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अनिल माजरिया, आयुष बोंदिया,ज्योति जैन, रश्मि अग्रवाल, उमा जैन, पिंकी बंसल, चारु बंसल एवं अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola