भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन 13 अगस्त को
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

भाजपा की बैठक
विज्ञापन
सिमडेगा
. भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक की अध्यक्षता में राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन को लेकर बैठक हुई. मौके पर लक्ष्मण बड़ाइक ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार जनता के विश्वासों को तोड़ कर जनता को ठगने का काम कर रही है. बैठक में भाजपा द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ 13 अगस्त को आक्रोश प्रदर्शन करने का निर्णय लेते हुए कार्यक्रम की रणनीति तैयार की गयी. कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा अध्यक्ष सावित्री देवी की अगुवाई में किया जायेगा. आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, पूर्व मंत्री विमला प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगी. इसके अलावा 13 अगस्त को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. यह यात्रा 13 अगस्त को 10 बजे से नगर भवन से टुकूपानी तक निकाली जायेगी. बैठक में बसंत नारायण मांझी, सावित्री देवी, दीपक पुरी, अनूप प्रसाद, सुजान मुंडा, श्रद्धानंद बेसरा, रवि वर्मा आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










