जिले के विभिन्न प्रखंडों में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Aug 2025 9:56 PM
जिले के विभिन्न प्रखंडों में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
सिमडेगा. भारतीय जनता पार्टी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में तिरंगा यात्रा निकाली. तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता भारत माता की जय, वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद जैसे नारे लगा कर देशभक्ति का परिचय दे रहे थे. कुरडेग में तिरंगा यात्रा के बाद जिप उपाध्यक्ष सह भाजपा नेत्री सोनी पैंकरा ने कहा कि भारत के नागरिकों को इस तिरंगा पर गर्व है. इस तिरंगा के नीचे सभी जाति और पंथ के लोग एक हो जाते हैं. तिरंगा यात्रा का उद्देश्य यह है कि हम अपने देश के प्रति और भी ज्यादा देशभक्ति दिखायें और अपने सेवा के मनोबल को बढ़ायें. ऑपरेशन सिंदूर समेत सभी सैन्य कार्रवाई पर गर्व करें. इसके अलावा पाकरटांड़, बोलबा, जलडेगा मंडल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं तिरंगा यात्रा निकाली. मौके पर अजय जायसवाल, रवींद्र शर्मा, सीताराम प्रसाद, मनिंदर बिंझिया, मोतीलाल ओहदार, सुरजन बड़ाइक, सुभाष प्रसाद, चतुर बड़ाइक आदि उपस्थित थे.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर बांटे तिरंगा
सिमडेगा. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केरसई चौक पर डोर टू डोर तिरंगा झंडा का वितरण किया और लोगों से घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया. यह जानकारी देते हुए अर्जुन मुंडा के पूर्व सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता ने कहा कि आजादी का उत्सव मनाने के लिए पूर्व सांसद सह पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय अर्जुन मुंडा ने काफी संख्या में तिरंगा झंडा सिमडेगा जिले को दिया है, जिसे सभी प्रखंडों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वितरण किया जा रहा है. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रणव कुमार, गौतम कुमार, सुरेश प्रसाद, बुलेश्वर प्रसाद, विकास कुमार, खिरोधर प्रधान, अंतु प्रसाद, जहुरन सिंह, कुतुब अंसारी, नीलम सिंह, सुभद्रा कुमारी आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










