बिलकन अध्यक्ष व मनीष बने सचिव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 May 2025 10:06 PM
बिलकन अध्यक्ष व मनीष बने सचिव
सिमडेगा. बानो पंचायत कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय ग्रामसभा मंच के नेतृत्व में ग्रामसभा हुई. इसमें जिला ग्राम सभा मंच के अध्यक्ष समर्पण सुरीन, सुबरदानी लुगून, सलाहकार अनूप लकड़ा, सीप्रियन समद, अजीत कंडुलना, हीरामानी तोपनो उपस्थित थे. अध्यक्ष समर्पण सुरीन ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 12, अनुच्छेद 13 व अनुच्छेद 244 में ग्राम सभा को प्रशासन व नियंत्रण का अधिकार प्राप्त है. किंतु आज ग्रामसभा की स्थिति दयनीय है. पंचायत व प्रशासनिक अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. इसलिए अब जरूरत है खुद को जगाने की. खुद जागरूक होकर गांव को जागरूक करने की आवश्यकता है. प्रखंड ग्राम सभा मंच ठेठईटांगर के अध्यक्ष सीप्रियन समद ने ग्रामसभा अधिकार, पंचायत व ग्रामसभा के बीच में दूरी पर चर्चा की. उन्होंने मानव तस्करी, शिक्षा, व्यापार व सामाजिक विषयों पर चर्चा की. जिला स्तरीय ग्राम सभा मंच के सलाहकार अनूप लकड़ा ने कहा कि हमें अपने अधिकार को समझने की जरूरत है. बैठक में प्रखंडस्तरीय ग्रामसभा मंच का गठन किया गया. इसमें बिलकन बगरैला को अध्यक्ष व मनीष हेमरोम को सचिव बनाया गया.
15 मई तक अतिक्रमण हटाने का निर्देश
ठेठईटांगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित चौक में 15 मई तक अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया. एनएच मुख्य पथ ठेठईटांगर चौक पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर दुकान लगाने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. इसको लेकर अंचलाधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में बीच सड़क से 40 फीट दोनो किनारे की मापी की गयी. मौके पर अंचलाधिकारी कमलेश उरांव के अलावा थाना प्रभारी रमेश झा, प्रभारी अंचल निरीक्षक नंदकिशोर सिंह, राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार घोष, अमीन विश्वनाथ प्रधान व पुलिस बल तैनात थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










