बीडीओ ने जलमीनार से सभी के लिए शुरू करायी जलापूर्ति

Updated at : 24 Apr 2025 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने जलमीनार से सभी के लिए शुरू करायी जलापूर्ति

बीडीओ ने जलमीनार से सभी के लिए शुरू करायी जलापूर्ति

विज्ञापन

जलडेगा. आपसी विवाद से जलमीनार से नहीं मिल रहा पानी शीर्षक से खबर छपने के बाद प्रखंड प्रशासन हरकत में आया. यह मामला जलडेगा प्रखंड के गांगुटोली स्थित चरकू साहू व पाजी साहू के घर के सामने लगी जलमीनार की है. गुरुवार को बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार व थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार गांव पहुंच मामले की जांच की. इस दौरान ग्रामीणों के आरोप सही पाये गये. ग्रामीण महिलाओं व पुरुषों ने कहा कि जलमीनार से 12-14 घरों को जोड़ा गया है. किंतु अनियमित जलापूर्ति से लोगों को परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने यह भी कहा कि जलमीनार से सप्लाई के लिए बटन खोलने पर कुछ लोगों द्वारा बंद कर दिया जाता है और लड़ाई झगड़ा किया जाता है. जबकि अगल-बगल के दो तीन घरों के लोग जलमीनार से पानी लेते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होने के बाद बीडीओ ने अगल बगल तीनों घर वालों को फटकार लगाते हुए कहा कि जलमीनार सार्वजनिक है. इससे सभी को पानी मिलना चाहिए. किसी भी स्थिति में जलमीनार का सप्लाई बटन बंद नहीं करेंगे, अन्यथा कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने देखा कि जलमीनार में लगे पाइप फट गये हैं और पानी बर्बाद हो रहा है. इस पर तत्काल बीडीओ ने विभाग को फोन करते हुए ठीक करने को कहा. मौके पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ पुलिस जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola