जन अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार : भूषण

Updated at : 24 Jan 2026 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
जन अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार : भूषण

मनरेगा बचाओ संग्राम, पेसा कानून नियमावली व एसआइआर पर लगा प्रशिक्षण शिविर

विज्ञापन

कोलेबिरा. कोलेबिरा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा बचाओ संग्राम, पेसा कानून नियमावली व एसआइआर को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया. शिविर में विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी व महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा मुख्य रूप से उपस्थित थी. विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि मनरेगा गरीब, मजदूर व ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, इसे कमजोर करने की किसी कोशिश के खिलाफ संगठित संघर्ष जरूरी है. विधायक ने कहा कि पेसा कानून आदिवासी समाज को उनके पारंपरिक अधिकार लौटाने का माध्यम है. लेकिन जब तक इसकी सही जानकारी नीचे तक नहीं पहुंचेगी, तब तक इसका लाभ अधूरा रहेगा. उन्होंने एसआइआर की प्रक्रिया पर भी जोर देते हुए कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती से जुड़ी है. इसलिए बीएलओ की भूमिका महत्वपूर्ण है. मौके पर एसआइआर को लेकर बीएलओ को प्रशिक्षण जिप सदस्य सामरोम पॉल तोपनो, डॉ इम्तियाज हुसैन व सुचिता तिर्की ने दिया. प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को मतदाता सूची अद्यतन, सत्यापन प्रक्रिया एवं फील्ड स्तर की व्यावहारिक जानकारी दी गयी. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुलभ नेलसन डुंगडुंग, विधायक प्रतिनिधि शमी आलम, शकील अहमद, रावेल लकड़ा, जमीर हसन, प्रिंस खान, साजदा खातून, उर्मिला केरकेट्टा, प्रतिमा कुजूर, अमृत डुंगडुंग, फुल्केरिया डांग, महिला प्रखंड अध्यक्ष महिमा केरकेट्टा, मंडल अध्यक्ष जोसेफ, सोरेंग, राकेश कोंगाड़ी समेत कोलेबिरा प्रखंड के सभी 11 पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष व बीएलओ उपस्थित थे.

पेसा कानून आदिवासी अस्मिता व स्वशासन की आत्मा: विक्सल

कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि पेसा कानून आदिवासी अस्मिता व स्वशासन की आत्मा है. प्रशिक्षण के माध्यम से हम पंचायतों और बूथ स्तर तक जागरूकता फैला कर लोकतंत्र को मजबूत कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत मजदूरों को समय पर काम और मजदूरी दिलाना सभी जनप्रतिनिधियों की सामूहिक जिम्मेदारी है.

पेसा कानून व मनरेगा में महिलाओं की भूमिका अहम : जोसिमा

महिला जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा ने महिलाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि पेसा कानून व मनरेगा में महिलाओं की भूमिका अहम है. यदि महिलाएं जागरूक होंगी, तो योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचेगा. उन्होंने महिलाओं से पंचायत व सामाजिक कार्यों में आगे आने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola