दूसरी पत्नी की गला रेतकर हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published by : DEEPAK Updated At : 07 Jun 2025 9:49 PM

विज्ञापन

जिले के बांसजोर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़टोली में अपनी दूसरी पत्नी की गला रेतकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी इरकन बागे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

विज्ञापन

सिमडेगा. जिले के बांसजोर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़टोली में अपनी दूसरी पत्नी की गला रेतकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी इरकन बागे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक मो. अर्शी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह वारदात चार जून की सुबह करीब सात बजे की है. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला खून से लथपथ हालत में बांसजोर-पहाड़टोली मार्ग पर पड़ी हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पहले बिरमित्रापुर अस्पताल और बाद में राउरकेला रेफर किया. घटना के खुलासे के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. पीड़िता को होश आने पर उसकी पहचान मीरा तिर्की, निवासी बभनभरा, बिरमित्रापुर के रूप में हुई. पूछताछ में उसने बताया कि वह और आरोपी इरकन बागे, निवासी कंडूलना टोली, बांसजोर, पहले से शादीशुदा होने के बावजूद एक साल से साथ रह रहे थे. इरकन बागे, जो राज मिस्त्री का कार्य करता है, और मीरा, जो उसी के साथ मजदूरी करती थी, दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और वे साथ रहने लगे. इससे इरकन की पहली पत्नी नाराज़ होकर अपने तीन बच्चों को लेकर मायके चली गया थी. गांव में इस संबंध में पंचायत भी हुई, जिसमें इरकन को पहली पत्नी को भी साथ रखने या कमाई का आधा हिस्सा उसे देने का निर्देश दिया गया. इस सामाजिक दबाव से परेशान होकर इरकन और मीरा घर छोड़कर चले गये. रात लगभग दो बजे पहाड़टोली मैदान के पास रुकने पर इरकन ने मीरा से आत्महत्या करने की बात कही. लेकिन मीरा ने इंकार कर दिया. इसी पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ. पहले इरकन ने मीरा का गला गमछे से घोटने की कोशिश की, फिर जब वह चिल्लाने लगी तो उसने अपने झोले से निकली दाउली (चाकू जैसी धारदार चीज़) से मीरा की गर्दन पर तीन बार वार किया. मीरा बेहोश होकर गिर गयी, जिसे इरकन ने मृत समझकर वहां से फरार हो गया. पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी इरकन बागे को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola