भारत के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

Updated:
विज्ञापन

भारत के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

विज्ञापन

कोलेबिरा. एसके बागे महाविद्यालय कोलेबिरा के काॅन्फ्रेंस हॉल में मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तहत जिला कोऑर्डिनेटर सॉरिना टेटे ने विद्यार्थियों को संबोधित किया गया. उन्होंने कहा कि भारत के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है. ऊर्जा, नवाचार व तकनीकी ज्ञान के बल पर युवा देश को डिजिटल, आर्थिक व सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बना रहे हैं. प्राचार्य प्रो अनूप कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को शिक्षित, सशक्त व अनुशासित बनने का संदेश दिया. कहा कि युवा जब अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाते हैं, तो देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है और समृद्ध भविष्य की नींव रखी जाती है. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में भी शामिल कराया गया. सफल प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. मौके पर आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो संजय प्रसाद, एनसीसी प्रो. त्रिलोचन मिश्रा व सीमा कुमारी समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

कोलेबिरा वन क्षेत्र में अवैध तरीके से हो रही पेड़ों की कटाई

कोलेबिरा. कोलेबिरा वन क्षेत्र में जंगलों की कटाई अवैध तरीके से हो रही है. लकड़ी तस्करों द्वारा वन क्षेत्र में इन दिनों भारी मात्रा में बड़े-बड़े पेड़ों को काटा जा रहा है. इसके बावजूद वन विभाग को इसकी जानकारी नहीं है. लकड़ी तस्करों द्वारा देवनदी के किनारे बीते कुछ दिनों के अंदर छह से आठ बड़े-बड़े सखुआ के पेड़ों को काट कर ले जाया गया. यही नहीं लकड़ी तस्करों ने भोगता समुदाय के कब्रिस्तान के भी पेड़ को नहीं छोड़ा, जिससे उक्त समुदाय के लोगों में नाराजगी है. लोगों का कहना है कि देव नदी के किनारे उनका कब्रिस्तान है और कब्रिस्तान में ही बड़े-बड़े सखुआ के पेड़ हैं, जिसे लकड़ी तस्करों द्वारा काट कर ले जाया गया. जानकारी के अनुसार लकड़ी तस्करों द्वारा उक्त सखुआ लकड़ी को कोलेबिरा पंचायत के जामटोली गांव ले जाया गया है. वन विभाग के कर्मियों से संपर्क करने पर उन्होंने बतया कि अगर वन क्षेत्र से पेड़ों की कटाई की गयी है, तो आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola