शहर के विकास के लिए अनुभवी व ईमानदार नेतृत्व जरूरी : विधायक
कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में निकाली गयी पदयात्रा
सिमडेगा. नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सेराफिनुस कुल्लू के समर्थन में शनिवार को शांतिपूर्ण व अनुशासित पदयात्रा खैरानटोली से प्रिंस चौक तक निकाली गयी. पदयात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सह सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने किया. उनके साथ महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा, प्रत्याशी सेराफिनुस कुल्लू समेत अन्य लोग मौजूद थे. मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव केवल नेतृत्व चुनने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि शहर के भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण अवसर है. विधायक ने बताया कि सेराफिनुस कुल्लू को पार्टी ने इसलिए समर्थन दिया है कि क्योंकि वह सरल, ईमानदार व जनसेवा की भावना से जुड़े व्यक्ति हैं. यात्रा के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने मतदाताओं के बीच जाकर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव प्रक्रिया में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया. पदयात्रा के दौरान महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव सीधे तौर पर आम जनता की सुविधाओं से जुड़ा होता है. उन्होंने कहा कि सेराफिनुस कुल्लू जमीन से जुड़े, मिलनसार और हर वर्ग के लोगों के लिए उपलब्ध रहने वाले प्रत्याशी हैं. प्रत्याशी सेराफिनुस कुल्लू ने कहा कि सेवा भाव से शहर के हर मोहल्ले और वार्ड में काम करना मुख्य उद्देश्य है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए