बड़केतुंगा गांव में अष्ट प्रहरी यज्ञ 10 अप्रैल से

Updated at : 08 Apr 2026 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
बड़केतुंगा गांव में अष्ट प्रहरी यज्ञ 10 अप्रैल से

बड़केतुंगा गांव में अष्ट प्रहरी यज्ञ 10 अप्रैल से

विज्ञापन

बानो. कोलेबिरा प्रखंड के बड़केतुंगा गांव में अष्ट प्रहरी यज्ञ का आयोजन 10 अप्रैल से किया गया है. कार्यक्रम के तहत 10 अप्रैल को कलश यात्रा सुबह सात बजे निकाली जायेगी. 11 अप्रैल को सुबह सात बजे नामकरण के साथ हरिकीर्तन शुरू होगा और 12 अप्रैल को पूर्णाहुति होगी. अखंड हरिकीर्तन बड़केतुंगा, रामजडी, उकौली, मरानी, लचरागढ़ चटकटोली, छोटका टोली, कारीमाटी व कुडरूम की कीर्तन मंडलियां भाग लेंगी. यज्ञ में मुख्य आचार्य केशव चंद्र पाणिग्रही हैंगे. वहीं आचार्य के रूप में पवन शर्मा रहेंगे. मुख्य पुजारी प्रदीप गोस्वामी के साथ बाल गोविंद सिंह और उनकी धर्मपत्नी रहेंगी. जापक में अवधेश पाढी, लीलमोहन सिंह, शंकर होता, मनोज होता व रूपेश पांडा भाग लेंगे. कार्यक्रम को सफल संचालन के लिए समिति का गठन किया गया है, जिसमें अध्यक्ष कंतु सिंह, उपाध्यक्ष प्रमोद पाणिग्रही व कुलदीप सिंह, सचिव केदारनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष हरबंश सिंह, संरक्षक गणेश सिंह, जोधन सिंह, आनंद सिंह, राम कुमार सिंह, अर्जुन होता को बनाया गया है. इसके अलावा दशरथ सिंह, कमल सिंह, अशोक पंडा, भास्कर सिंह, कृष्ण सिंह, सुरेंद्र सिंह, दुखन सिंह को सदस्य बनाया गया है. यह जानकारी यज्ञ समिति के सचिव केदारनाथ सिंह ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola