पैर में जंजीर जकड़े व्यक्ति को देख द्रवित हुए लोग, प्रशासन से राहत की गुहार लगायी

Updated:
विज्ञापन
पैर में जंजीर जकड़े व्यक्ति को देख द्रवित हुए लोग, प्रशासन से राहत की गुहार लगायी

शहरी क्षेत्र के बाजार टोली कब्रिस्तान के आसपास पिछले तीन–चार दिनों से एक अज्ञात व्यक्ति जंजीरों में जकड़ा हुआ घूमते हुए देखा जा रहा है

विज्ञापन

सुबह में दी गयी थी जानकारी, देर शाम समाचार लिखे जाने तक नहीं हुआ था रेस्क्यू फोटो: 17 एसआईएम: 20- पैर में बंधी जंजीर व लगा ताला रविकांत साहू सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के बाजार टोली कब्रिस्तान के आसपास पिछले तीन–चार दिनों से एक अज्ञात व्यक्ति जंजीरों में जकड़ा हुआ घूमते हुए देखा जा रहा है. ग्रामीणों के अनुसार उस व्यक्ति के पैरों में लोहे की जंजीरें और ताला लगा हुआ है. जिसके कारण वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जंजीरों में जकड़े होने के चलते व्यक्ति को काफी परेशानी हो रही है. बीते कई दिनों से उसे भोजन भी नसीब नहीं हो सका है. आसपास के लोगों ने उसे खाना खिलाने की कोशिश की. लेकिन वह जोर–जोर से शोर मचाकर लोगों को भगा देता है. मामले की जानकारी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) को सुबह लगभग 9.30 बजे के करीब दी गयी थी. मामले में संस्थान ने संज्ञान भी लिया था. अधिकारियों ने कहा कि उक्त व्यक्ति का रेस्क्यू कार्य संबंधित विभाग द्वारा किया जायेगा. किंतु समाचार लिखे जाने तक उसका रेस्क्यू नहीं हो पाया था. वह व्यक्ति कब्रिस्तान क्षेत्र में ही भटकता हुआ देर शाम तक देखा गया. ग्रामीणों ने प्रशासन से अखबार के माध्यम से गुहार लगायी है कि जल्द से जल्द उस व्यक्ति को जंजीरों से मुक्त कर राहत दिलाई जाये. इधर उस व्यक्ति की पहचान भी नहीं हो सकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola