नशा मुक्ति अभियान को लेकर निकाली रैली

Updated:
विज्ञापन
नशा मुक्ति अभियान को लेकर निकाली रैली

नशा मुक्ति अभियान को लेकर निकाली रैली

विज्ञापन

सिमडेगा. युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से बचाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकाली. सिविल सर्जन डॉ सुंदर मोहन सामद ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया. सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत प्रतिदिन विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. रैली में शामिल एएनएम स्कूल की छात्राएं व अन्य स्वास्थ्यकर्मी सदर अस्पताल से निकल की शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया. इस दौरान नशा के खिलाफ नारे भी लगाये.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola