सेंट मेरीज इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिक उत्सव मनाया गया

Updated:
विज्ञापन
सेंट मेरीज इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिक उत्सव मनाया गया

सेंट मेरीज इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिक उत्सव मनाया गया

विज्ञापन

सिमडेगा. सामतोली स्थित सेंट मैरीज इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त कंचन सिंह एवं विशिष्ट अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा ने किया. अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार द्वारा किया गया. वार्षिक उत्सव के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी. लोक नृत्य, संगीत और लघु नाटकों के माध्यम से छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया. जिसका अभिभावकों और अतिथियों ने जमकर सराहना की. इस दौरान विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया और मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रिंसिपल राकेश लकड़ा और रेक्टर राजेश खलखो ने बच्चों को संबोधित किया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola