आंगनबाड़ी केंद्र की छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे

Updated:
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र की छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे

आंगनबाड़ी केंद्र की छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे

विज्ञापन

बोलबा. प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजारटांड़ के पास आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर स्थिति में पहुंच गया है. बच्चे अपनी जान जोखिम में डाल कर पढ़ रहे हैं. शुक्रवार को बड़ा हादसा होने से बच गया. सुबह में कई बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र में शिक्षा लेने के लिए पहुंचे थे. बच्चे फर्श पर कालिन बिछा कर पढ़ाई करने के बाद मध्याह्न भोजन खाने के लिए बाजार शेड में भोजन करने के लिए जैसे बाहर निकले आंगनबाड़ी केंद्र की छत से एक बहुत मोटा ढलाई का परत गिर गया. बच्चे अगर अंदर में रहते, तो बड़ा हादसा हो जाता. आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका ग्रेस टोपनो ने बताया कि हमारे केंद्र में नामांकित बच्चे 15 हैं. कई बार अधिकारी को जर्जर मकान के बारे में जानकारी दी गयी है, किंतु अभी तक आंगनबाड़ी केंद्र संचालन के लिए नया भवन नहीं दिया गया है.

मुखिया संघ ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

सिमडेगा. सिमडेगा जिला मुखिया संघ ने जिले में अबुआ आवास व पीएम आवास निर्माण में आ रही बालू की किल्लत और पेयजल संकट को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन सौंपने वाले में गंगाधर लोहरा, शिशिर टोप्पो, अंजना एक्का, अनिल उरांव, निराली रेखा बरवा, कंचन नाग व विनिता कुल्लू शामिल थे. ज्ञापन के माध्यम से इन गंभीर समस्याओं की ओर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया और जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola