शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी कोषांग सक्रिय रहें

नगर परिषद चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां तेज, उपायुक्त ने बैठक कर दिये दिशा-निर्देश
सिमडेगा. नगर परिषद चुनाव को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में बताया गया कि चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है. इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित कोषांगों को तैयार रहने के निर्देश दिये गये. उपायुक्त ने बैठक में सभी वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों से कहा कि वे चुनाव से संबंधित हैंडबुक का गहन अध्ययन करें और अपने-अपने दायित्वों को पूरी तरह से समझें. जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व सफल चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. बैठक में चुनाव कर्मियों की नियुक्ति, चयन और उनकी आवश्यकता का शीघ्र आकलन करने पर बल दिया गया. निर्वाची पदाधिकारी और सहायक निर्वाची पदाधिकारी को निर्वाचन संबंधी आरओ हस्त पुस्तिका का अध्ययन करने को कहा गया. उपायुक्त ने जानकारी दी कि सिमडेगा जिले में कुल 20 वार्ड निर्धारित हैं और चुनाव 37 मतदान केंद्रों पर संपन्न होगा. चुनाव की घोषणा होते नामांकन प्रक्रिया, मतपत्रों की छपाई, चुनाव सामग्री, कार्मिक, प्रशिक्षण और परिवहन कोषांग सहित सभी संबंधित कोषांगों को सक्रिय करने के निर्देश दिये गये. परिवहन कोषांग को आवश्यक वाहनों की सूची और उनकी उपलब्धता का आकलन करने को कहा गया. वहीं मीडिया कोषांग को आदर्श आचार संहिता से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री तैयार करने, सभी पत्रकारों के लिए पहचान पत्र जारी करने और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये. बैठक में अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेन्द्र, परियोजना निदेशक आइटीडीए सरोज तिर्की, उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रवि किशोर राम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी दयानंद कार्जी, एलआरडीसी अरुणा कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो, नगर परिषद प्रशासक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




