बानो रेलवे स्टेशन में चला ट्रैफिकिंग जागरूकता अभियान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jul 2025 10:45 PM
बानो रेलवे स्टेशन में चला ट्रैफिकिंग जागरूकता अभियान
सिमडेगा. बानो रेलवे स्टेशन में छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के साथ मिल कर बच्चों की ट्रैफिकिंग को लेकर जागरूकता अभियान चलाया. ट्रैफिकिंग गिरोह अक्सर बच्चों को दूसरे राज्य ले जाने के लिए रेल मार्ग का उपयोग करते हैं, इसलिए इस अभियान का फोकस यात्रियों, रेल कर्मियों, विक्रेताओं, दुकानदारों और कुलियों को बाल तस्करी के संकेतों की पहचान करने और संदिग्ध मामलों की सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करने की जानकारी दी गयी. छोटानागपुर कल्याण निकेतन के प्रतिनिधि मनोज सिन्हा ने कहा कि अगर बच्चों की ट्रैफिकिंग रोकनी है, तो कानूनी कार्रवाई जरूरी है. बाल दुर्व्यापारियों को शीघ्र और सख्त सजा मिलेगी, तभी हम उनमें कानून का भय पैदा होगा. यह भय ट्रैफिकिंग की रोकथाम के लिए सबसे असरदार उपाय साबित होगा. रोकथाम अभियान की सफलता के लिए जिले में मजबूत प्रशासनिक समन्वय और समयबद्ध कानूनी कार्रवाई आवश्यक है.
मृतक की पत्नी को यूनियन ने की आर्थिक मदद
सिमडेगा. मोटर वर्कर यूनियन के सदस्यों ने सड़क दुर्घटना में मृत यात्री बस के सह चालक रोशन मिंज के परिजनों को आर्थिक मदद की. यूनियन के अध्यक्ष दिलीप तिर्की, राजेंद्र सिंह, मो रुफी, सुरजीत सिंह, विजय प्रसाद, मुश्ताक और बॉबी बुधवार को मृतक रोशन मिंज के घर पहुंचे. यूनियन के लोगों ने रोशन की मौत पर संवेदना व्यक्त की. इसके बाद मृतक की पत्नी रेजीना मिंज को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की. मौके पर दिलीप तिर्की ने कहा कि हर तरह के मदद के लिए यूनियन हमेशा तैयार रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










