एसीबी ने रिश्वत लेते गृहरक्षक जवान को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
एसीबी ने रिश्वत लेते गृहरक्षक जवान को किया गिरफ्तार

ड्यूटी दिलाने के नाम पर लेता था रिश्वत

विज्ञापन

सिमडेगा. समाहरणालय कार्यालय में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) रांची की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए एक गृहरक्षक जवान को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार जवान की पहचान राजू कुमार साह के रूप में हुई है, जो समाहरणालय कार्यालय में कार्यरत था. बानो थाना क्षेत्र के बुड़िसरी गांव निवासी श्रवण गोप ने एसीबी रांची में शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि समाहरणालय कार्यालय से ड्यूटी दिलाने के नाम पर राजू कुमार साह द्वारा सात हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले का सत्यापन किया. जांच में रिश्वत मांगने की बातें सही पाये जाने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया. गुरुवार को एसीबी की टीम ने समाहरणालय कार्यालय में छापेमारी कर आरोपी को सात हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी को पूछताछ के लिए अपने साथ रांची ले गयी. कार्रवाई के बाद समाहरणालय परिसर में हड़कंप मच गया.

सर्पदंश से युवती की मौत

सिमडेगा. जलडेगा थाना क्षेत्र के लोंबोई कुतुलुपानी गांव में सर्पदंश से एक युवती की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार कुतुलुपानी निवासी कुंवर सोरेंग की 17 वर्षीय पुत्री खुशबू सोरेंग बुधवार की रात अपने घर में सो रही थी. इस दौरान उसे सांप ने डस लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया. हालांकि इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola