आदिवासी अस्मिता व संघर्ष के प्रतीक थे दिशोम गुरु : विधायक

Updated at : 07 Aug 2025 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
आदिवासी अस्मिता व संघर्ष के प्रतीक थे दिशोम गुरु : विधायक

जयपाल सिंह मुंडा खेल मैदान में शोक सभा का आयोजन

विज्ञापन

बानो. जयपाल सिंह मुंडा खेल मैदान में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद दिवंगत दिशोम गुरु वीर शिबू सोरेन के निधन पर झामुमो प्रखंड समिति ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. इसमें मुख्य रूप से तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना, जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, सचिव शफीक खान, जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग, बानो जिप सदस्य बिरजो कंडुलना, फिरोज अली, सुनील खेस, प्रफुल्लित डुंगडुंग, नोवास केरकेट्टा आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम में प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय, मदर टेरेसा एएनएम ट्रेनिंग स्कूल, बानो मवि और अन्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. जराकेल निवासी सनिका पाहन, लोदो पाहन और पड़हा राजा इमिल डांग ने दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गयी. मौके पर विधायक ने कहा कि आदिवासी अस्मिता और संघर्ष के प्रतीक थे दिशोम गुरु. दिशोम गुरु का हम सबको छोड़ कर चले जाना हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है. इस क्षति की भरपाई कभी भी नहीं हो सकती है. झामुमो जिलाध्यक्ष ने गुरु जी को याद करते हुए उनके द्वारा किये गये संघर्षों को बताया. उन्होंने कहा कि गुरुजी के निधन से हम काफी मर्माहत हैं. जिला सचिव शफीक खान ने कहा कि गुरुजी हमारे आदर्श थे व हमारे अभिभावक थे. उनके बताये और दिखाये मार्गों का अनुसरण कर हमें कार्य करना है. जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. जिप सदस्य बिरजो कंडुलना ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की गुरुजी से उनसे काफी कुछ सीखने का मौका मिला. झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य फिरोज अली ने कहा कि गुरुजी झारखंड आंदोलन के प्रणेता व झारखंड की राजनीति और समाज के महानायक थे. उनका जाना झारखंड राज्य के लिए बड़ी क्षति है. संचालन प्रमुख सुधीर डांग ने किया. मौके पर बीडीओ नइमुद्दीन अंसारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिल लुगुन, उपाध्यक्ष तनवीर हुसैन, लोरेंस बागे, आलोक बारला, तुरतन गुड़िया, सचिव अमित बडिंग, कोषाध्यक्ष जगदीश बागे, कामिल डांग, मुखिया नामजन जोजो, कृपा हेमरोम, सोमवारी कैथवार, सीता कुमारी, लूथर भुइंया, प्रीति बुढ़, अजय डांग, सांसद प्रतिनिधि अजीत कंडुलना, मंडल अध्यक्ष शमशेर अंसारी, रफीक अंसारी, महासचिव अभिषेक बागे, हर्षित सांगा, सामुएल बुढ़, तनवीर आलम, विदेशिया बड़ाइक, मनीर खान, खुर्शीद खान, सोय पंचायत अध्यक्ष संदीप समद, बिरसा मुंडा खेल समिति अध्यक्ष संतोष साहू, साबिर खान, जिब्राइल मियां, आनंद मसीह तोपनो, मुन्ना खान, सिमडेगा जिला समिति क्रीड़ा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र साहू, नोवास केरकेट्टा, नगर अध्यक्ष अनश आलम जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, केंद्रीय समिति सदस्य सुनील खेस, केंद्रीय समिति सदस्य प्रफुल्लित डुंगडुंग, नगर उपाध्यक्ष बीरबल महतो, कोलेबिरा प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश बागे आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola