महाशिवरात्रि पर्व व धाम के विकास को लेकर हुई बैठक
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व व धाम के विकास को लेकर हुई बैठक
विज्ञापन
बानो. प्रखंड के प्रसिद्ध केतुंगाधाम में महाशिवरात्रि पर्व व धाम के विकास को लेकर समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता केतुंगा धाम न्यास समिति के अध्यक्ष सुकरा केरकेट्टा ने की. इसमें न्यास समिति, मानव धर्म रक्षक संघ व ग्रामीणों की सहभागिता रही. बैठक में अखंड हरिकीर्तन को भव्य बनाने का निर्णय लिया गया. समिति सदस्य गांव-गांव जाकर स्थानीय कीर्तन मंडलियों से संपर्क करेंगे. आवश्यकता पड़ने पर बाहर से भी मंडलियों को आमंत्रित किया जायेगा. नागपुरिया सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देने और अगले वर्ष से इसे यज्ञ पूर्णाहुति के बाद दिन में आयोजित करने का निर्णय लिया गया. भंडारा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कीर्तन मंडली, समिति सदस्यों व बाहर से आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए समुचित भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करने पर सहमति बनी. टोकन प्रणाली पर भी पुनर्विचार किया जायेगा. मंदिर परिसर की शेष भूमि की रजिस्ट्री प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का निर्णय लिया गया. महाशिवरात्रि का लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत किया गया. सभी खर्चों का नियमित ऑडिट कराने का निर्देश दिया गया. अंत में होली मिलन समारोह और वर्ष प्रतिपदा कार्यक्रम के आयोजन पर भी चर्चा हुई. बैठक में दिलीप पांडा, प्रमोद सोनी, श्याम शिखर सोनी, महावीर सोनी, अजीत साहू, विनोद नाग, पीयून सिंह, रोहित साहू, रोहित सिंह, रामचंद्र साहू, हीरालाल साहू, नंदकिशोर सिंह, उमेश कुमार साहू आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










