नकाबपोश व्यक्ति ने लगायी दुकान में आग

Updated at : 23 Apr 2025 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
नकाबपोश व्यक्ति ने लगायी दुकान में आग

दुकानदार को लाखों रुपये का नुकसान

विज्ञापन

कोलेबिरा. कोलेबिरा थाना के लसिया गांव स्थित एमआर फुटवेयर नामक दुकान में सोमवार की मध्य रात एक नकाबपोश अपराधी ने आग लगा दी, जिससे दुकान में रखी लगभग छह लाख की संपत्ति जल कर खाक हो गयी. दुकान के मालिक मोहम्मद मंसूर अहमद ने बताया कि प्रतिदिन की तरह सोमवार की शाम अपनी दुकान को बंद कर घर चला गया था. इस दौरान अज्ञात अपराधी द्वारा इसकी दुकान में आग लगा दी गयी, जिसकी सूचना रात में ही दुकान के बगल में रहने वाले ग्रामीण ने उसे दी. मोहम्मद मंसूर ने बताया कि आग बुझाने की कोशिश की, किंतु तब तक दुकान में रखे सारे सामान जल चुके थे. उसने बताया कि दुकान में लगभग छह लाख रुपये के जूते चप्पल थे, जो सभी जल कर नष्ट हो चुके हैं. घटना की सूचना कोलेबिरा पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली. घटना के जानकारी प्राप्त करने के लिए पुलिस ने अगल-बगल लगे सीसीटीवी को खंगाला, तो पाया कि सोमवार री रात लगभग 12 से 12.30 बजे के आसपास एक नकाबपोश व्यक्ति दुकान के बगल की गली से आया और दुकान में कोई तरल पदार्थ को छिड़क कर आग लगा दी. थाना प्रभारी ने कहा कि दुकान में आग लगने वाले अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola