लाठी से पीट-पीट कर अधेड़ की हत्या

सिमडेगा : सदर थाना क्षेत्र के गोंदलीपानी में लाठी से पीट कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी. गोंदलीपानी निवासी लखु उरांव (50) एवं गांव के ही भुजु उरांव के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी. इसी बीच भुजु उरांव ने लाठी से पीट-पीट कर लखु उरांव की हत्या कर दी. जानकारी […]
सिमडेगा : सदर थाना क्षेत्र के गोंदलीपानी में लाठी से पीट कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी. गोंदलीपानी निवासी लखु उरांव (50) एवं गांव के ही भुजु उरांव के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी. इसी बीच भुजु उरांव ने लाठी से पीट-पीट कर लखु उरांव की हत्या कर दी. जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. चिकित्सकों ने अंत्यपरीक्षण के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. इधर हत्या के आरोपी भुजु उरांव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




