ट्रक-बाइक की टक्कर में पिता की मौत, बेटी घायल
Updated at : 08 May 2017 5:29 AM (IST)
विज्ञापन

घटना समाहरणालय के निकट शिव नगर मुख्य पथ पर घटी सिमडेगा : ट्रक व मोटरसाईकल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार राधेश्याम गुप्त की मौत हो गयी. वहीं उनके साथ जा रही पुत्री गंभीर रुप से घायल हो गयी. मिली जानकारी के मुताबिक शहरी क्षेत्र के गुलजार गली निवासी राधेश्याम गुप्त अपनी पुत्री के साथ मोटरसाइकिल […]
विज्ञापन
घटना समाहरणालय के निकट शिव नगर मुख्य पथ पर घटी
सिमडेगा : ट्रक व मोटरसाईकल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार राधेश्याम गुप्त की मौत हो गयी. वहीं उनके साथ जा रही पुत्री गंभीर रुप से घायल हो गयी. मिली जानकारी के मुताबिक शहरी क्षेत्र के गुलजार गली निवासी राधेश्याम गुप्त अपनी पुत्री के साथ मोटरसाइकिल से उलीलोहर से सिमडेगा आ रहे थे. राधेश्याम गुप्त शादी समारोह में भाग लेने के लिए उलीलोह गये थे. रात को शादी समारोह में भाग लेने के बाद रविवार को मोटरसाइकिल से अपनी पुत्री ऋचा राज के साथ सिमडेगा आ रहे थे.
सिमडेगा आने के क्रम में समाहरणालय के निकट मुख्य पथ पर शिव नगर के पास विपरित दिशा से जा रही ट्रक से उनकी मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गयी. घटना में राधेश्याम गुप्त को गंभीर चोट आयी. घटना के बाद तत्काल उन्हें सदर अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो गयी. घटना में घायल ऋचा राज की स्थित भी गंभीर बनी हुई है. शांति भवन मेडिकल सेंटर में इलाज कराने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स ले जाया गया है. पुलिस के अनुसार संभवत: राधेश्याम गुप्त को गाड़ी चलाते समय नींद आ गयी होगी. इस वजह से मोटरसाइकिल सीधे ट्रक से टकरा गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




