साप्ताहिक हाट में हड़िया दारू की बिक्री धड़ल्ले से

Updated at : 07 May 2017 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
साप्ताहिक हाट में हड़िया दारू की बिक्री धड़ल्ले से

जलडेगा. जलडेगा के विभिन्न साप्ताहिक हाट बाजारों में हड़िया दारू की बिक्री धड़ल्ले से जारी है. पुलिस प्रशासन भी मौन है. ऐसे में महिलाओं द्वारा चलाया गया शराबबंदी अभियान भी बेकार साबित हो रहा है. कुछ दिन पूर्व ही महिला मंडल द्वारा रैली निकाल कर हड़िया दारू की बिक्री एवं निर्माण पर पूरी तरह प्रतिबंध […]

विज्ञापन

जलडेगा. जलडेगा के विभिन्न साप्ताहिक हाट बाजारों में हड़िया दारू की बिक्री धड़ल्ले से जारी है. पुलिस प्रशासन भी मौन है. ऐसे में महिलाओं द्वारा चलाया गया शराबबंदी अभियान भी बेकार साबित हो रहा है. कुछ दिन पूर्व ही महिला मंडल द्वारा रैली निकाल कर हड़िया दारू की बिक्री एवं निर्माण पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की गयी थी. साथ ही हड़िया दारू का धंधा करने वालों को खदेड़ते हुए चेतावनी दी गयी थी. चंद दिनों तक यह धंधा बंद रहने के बाद यह पुन: आरंभ हो गया है.

कोनमेरला, जलडेगा व लोंबोई आदि साप्ताहिक बाजारों के अलावा चौक-चौराहों एवं किराना दुकानों में भी हड़िया दारू की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है. बताया जाता है कि शराब कोलेबिरा से लाया जाता है और उसे विभिन्न होटलों एवं किराना दुकानों में भी सप्लाई किया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola