शौचालय निर्माण को प्राथमिकता दें : डीसी
Updated at : 04 May 2017 8:41 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : स्वच्छ भारत मिशन को लेकर समाहरणालय के सभाकक्ष में पदाधिकारियों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने की. इसमें शौचालय निर्माण पर विचार-विमर्श किया गया. उपायुक्त ने कहा कि जिले में शौचालय निर्माण को प्राथमिकता दें. इसके लिए बीडीओ, प्रखंड समन्वयक, यूनिसेफ की टीम, मुखिया, नोडल पदाधिकारी, निगरानी टीम, जिला स्तरीय […]
विज्ञापन
सिमडेगा : स्वच्छ भारत मिशन को लेकर समाहरणालय के सभाकक्ष में पदाधिकारियों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने की. इसमें शौचालय निर्माण पर विचार-विमर्श किया गया. उपायुक्त ने कहा कि जिले में शौचालय निर्माण को प्राथमिकता दें. इसके लिए बीडीओ, प्रखंड समन्वयक, यूनिसेफ की टीम, मुखिया, नोडल पदाधिकारी, निगरानी टीम, जिला स्तरीय पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इस कार्य में कोताही न बरतें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें. जानकारी दी गयी कि सिमडेगा जिला में 70 हजार शौचालय का निर्माण किया जाना है. एक सप्ताह में सभी राजस्व ग्राम में शौचालय निर्माण कार्य शुरू कर दें.
शौचालय निर्माण कार्य को मिशन के रूप में लें. सभी प्रखंड समन्वयक व यूनिसेफ की टीम क्षेत्र में रह कर सेवा भाव से काम करें. बिना करण क्षेत्र से फरार रहने पर बरखास्त करने जैसी कार्रवाई की जा सकती है. बैठक में अनुपस्थित रहने पर विनय भूषण बा: एवं जॉनसन केरकेट्टा को बरखास्त किया गया. उपायुक्त ने बारी-बारी से प्रखंडों में चल रहे शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा की. इस अवसर पर उपविकास आयुक्त मनोहर मरांडी, अनुमंडल पदाधिकारी मो फैज अहमद मुमताज, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, डीआरडीए निदेशक पूर्णचंद्र कुंकल व आइटीडीए निदेशक बी माहेश्वरी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




