अधिकारी सेवक बन कर जनता का काम करें

Updated at : 29 Apr 2017 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
अधिकारी सेवक बन कर जनता का काम करें

बानो : अधिकारी सेवक बन कर जनता के विकास के लिए काम करें. नक्सल प्रभावित क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए सरकार कृत संकल्प है. ये बातें राज्य की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने कही. वे शुक्रवार को जिले के अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र महाबुआंग में फोकस एरिया के विकास के संदर्भ में आयोजित संवाद […]

विज्ञापन
बानो : अधिकारी सेवक बन कर जनता के विकास के लिए काम करें. नक्सल प्रभावित क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए सरकार कृत संकल्प है. ये बातें राज्य की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने कही. वे शुक्रवार को जिले के अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र महाबुआंग में फोकस एरिया के विकास के संदर्भ में आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के अाधार गांव का विकास किया जायेगा. सरकार क्षेत्र की तसवीर व तकदीर बदलने के लिए कृत संकल्प है.
गांव के लोगों ने जिस बहादुरी से उग्रवाद का क्षेत्र से सफाया किया है, उसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के विकास तथा बेरोजगारी व गरीबी को दूर करने के लिए आगे आयें. सरकार का प्रयास हर घर को संपन्न बनाना है. क्षेत्र के जनप्रतिनिधि अपने हक व अधिकार को जानें. जनप्रतिनिधि गांव के विकास के लिए सहयोग करें. यहां लाह खेती की अपार संभवानाएं हैं. लाह की खेती को कुटीर उद्योग के रूप मेंं विकसित किया जा सकता है. सरकार आपको हर संभव सहयोग करेगी.
10 जून तक सभी लक्ष्य पूरा करें : महाबुआंग थाना परिसर में सीएस ने सभी सरकारी विभागों के कार्यों की समीक्षा की.
बैठक की अध्यक्षता सीएस राजबाला वर्मा ने की. बैठक में जिले में 15 फोकस एरिया के विकास के बारे चर्चा की गयी. जानकारी दी गयी कि बानो प्रखंड के सुतरीउली, बिझियामर्चा, रबई, बेरूइरगी, महाबुआंग, बड़काटोली, हुरदा, गिरद, सिमडेगा प्रखंड के बीरू, अरानी, कोचेडेगा और पाकरटांड़ प्रखंड के पाकरटांड़, बसंतपुर, कोबांग व टकबा का फोकस एरिया के रूप में चयन किया गया है. बैठक में सभी फोकस एरिया में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार की स्थिति की समीक्षा की गयी. जीरो डॉप आउट बच्चों की संख्या करने का निर्देश दिया गया. फोकस एरिया में आगंनबाड़ी केंद्र बढ़ाने व सेविका-सहायिका की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया. सखी मंडल को बढ़ाने और स्कूल में शिक्षकों की पदस्थापन की भी समीक्षा की गयी.
सीएस ने कहा कि अधिकारी 10 जून तक सभी लक्ष्य को पूरा करें. गांव की सूरत बदलने के लिए मिशन के तहत कार्य करें. इधर, डीजीपी ने विभिन्न स्कूल की छात्राओं के बीच हॉकी स्टीक व साइकिल का वितरण किया गया. वहीं सखी मंडल के सदस्यों को सीएस ने 39 लाख रुपये का चेक सौंपा. महाबुआंग में आयोजित संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगायी गयी. इसमें पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, मनरेगा, शिक्षा, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, इंडेन गैस एजेंसी व बैंक के अलावा अन्य विभाग ने प्रदर्शनी शामिल हैं.
सुमीनबेड़ा निवासी अमित मिंज को किसान कॉल सेंटर के लिए टीवीएस गाड़ी दी गयी. उग्रवादी हिंसा में मारे गये कोनसोदे निवासी वाल्टर मड़की के परिजन को जलडेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चतुथवर्गीय पद पर नौकरी के लिए सीएस व डीजीपी ने नियुक्ति पत्र सौंपा. सीएस ने उज्ज्वला गैस योजना के तहत फोकस एरिया के पांच लाभुकों के बीच गैस कनेक्शन व चूल्हा का वितरण किया गया. महाबुआंग थाना परिसर में आयोजित संवाद कार्यक्रम के बाद वृक्षारोपण किया गया. यहां पर राज्य के गृह सचिव एसके जी रहाटे, सीएस राजबाला वर्मा, डीजीपी डीके पांडेय, उपयुक्त मंजूनाथ भजंत्री, एसपी राजीव रंजन सिंह सहित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola