बीस सूत्री की बैठक में योजनाओं की समीक्षा

जलडेगा : प्रखंड मुख्यालय सभागार में 20सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक प्रेमचंद मांझी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, बकरी शेड व शौचालय निर्माण पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक में कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन के साथ आसपास में पसरी गंदगी को साफ कराने का […]
जलडेगा : प्रखंड मुख्यालय सभागार में 20सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक प्रेमचंद मांझी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, बकरी शेड व शौचालय निर्माण पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक में कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन के साथ आसपास में पसरी गंदगी को साफ कराने का आदेश दिया गया.
जलडेगा तेलेनगा नाला के चेकडैम को दुरुस्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक में जेएसएस रमेश कुमार, कनीय अभियंता सुरेश राम, सहायक अभियंता राजीव कुमार महतो, बीइओ प्रबंधक एल टोप्पो, सांसद प्रतिनिधि सुजन जोजो, हेमशरण सिंह, रामेश्वर सिंह, भोला साहू व वार्डन डीजी तिर्की सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




